ब्रेस्ट कैंसर को रोकने के लिए क्या खाना चाहिए?HealthPlanet

Posted on Thu 1st Dec 2022 : 17:15

महिलाओं को बचना है ब्रेस्ट कैंसर के खतरे से तो खाने में इन चीजों को जरूर शामिल करें
महिलाओं में स्तन कैंसर का खतरा आजकल बहुत ज्यादा हो गया है। हर साल लाखों महिलाएं इस खतरनाक बीमारी की चपेट में आती हैं और जान गवां बैठती हैं। हांलाकि सही समय पर और पूरे इलाज से स्तन कैंसर से बचा जा सकता है। अगर शरीर में होने वाली इस घातक बीमारी से खुद को बचाना है तो अपनी डाइट में महिलाओं को इन चीजों को जरूर शामिल करना चाहिए।
ग्रीन टी
ग्रीन टी को आजकल मोटापा कम करने के लिए सेवन किया जाता है। लेकिन अगर इसका रोजाना सेवन किया जाए तो इससे स्तन कैंसर के खतरे से भी बचा जा सकता है। ग्रीन टी में मौजूद पॉलीफेनल जैसे एंटीऑक्सीडेंट की वजह से शरीर की कोशिकाओं को क्षतिग्रस्त होने से बचाते हैं। इसलिए रोजाना एक कप ग्रीन टी का सेवन ब्लड प्रेशर और मोटापे के साथ ही कैंसर जैसी बीमारियों से बचाने में भी मदद कर सकता है।
अनार का जूस
अनार को गुणों की खान तो कहा ही जाता है। शरीर में आयरन और खून की कमी को दूर करने में अनार काफी मदद करता है। इसके साथ ही स्तन कैंसर से लड़ने में भी अनार का जूस मदद करता है।
स्तन कैंसर के खतरे को कम करने में बेरी और प्लम जैसे फलों का भी योगदान होता है। अगर रोजाना की डाइट में स्ट्राबेरी, प्लम जैसे फलों को शामिल किया जाए तो ये स्तन कैंसर के खतरे को कम करता है। इन फलों में मौजूद पॉलीफेनल्स कैंसर की कोशिकाओं को मारने में मदद करते हैं।
हरी पत्तेदार सब्जियां
आजकल की जीवनशैली के हिसाब से लोग पत्तेदार सब्जियों को नही खाना चाहते हैं। लेकिन महिलाओं को अपने भोजन में पालक, काले( एक तरह की गोभी), सोया, सरसों का साग जैसी हरी सब्जियों को जरूर शामिल करना चाहिए।
कैंसर की कोशिकाएं शरीर की स्वस्थ कोशिकाओं को खत्म करने लगती हैं। जिससे इंसान की मौत हो जाती है। स्तन कैंसर से भारत में हर साल लाखों मौतें होती है। कैंसर से बचाव के लिए सबसे अच्छा उपाय है सही खानपान। अपनी डाइट में कैरोटेनाएड्स वाले पदार्थों को शामिल करने से स्तन कैंसर का खतरा कम होता है। गाजर, टमाटर,एप्रिकोट्स और शकरकंद इस तरह की बीमारियों के लिए बहुत फायदेमंद होते हैं।

solved 5
wordpress 3 years ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author -> Poster Name

Short info